नयी दिल्ली , फरवरी 11 -- खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांता ने विज्ञान में महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस के मौके पर बुधवार को कहा कि उसने स्टेम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) में इस साल 50 प्रतिशत से अधिक महिलाओं की नियुक्ति का लक्ष्य रखा है।

कंपनी ने आज बताया कि स्टेम में उसकी नयी नियुक्तियों में 35 प्रतिशत से अधिक महिलाएं हैं। शीर्ष नेतृत्व और प्रबंधन की भूमिकाओं को मिलाकर कंपनी में 45 फीसदी महिलाएं हैं। इस गति को आगे बढ़ाते हुए उसने इस साल में स्टेम भूमिकाओं में 50 फीसदी से अधिक महिलाओं की नियुक्ति का लक्ष्य तय किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित