लुधियाना , अप्रैल 1 -- गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (वेट वर्सिटी), लुधियाना के छात्र अर्शदीप सिंह बेनीवाल ने 54वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हैंडबॉल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय और पंजाब का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता कुरूक्षेत्र में आयोजित हुई, जिसमें वह पंजाब टीम का हिस्सा थे।
विश्वविद्यालय के कुलपति जेपीएस गिल ने बुधवार को अरशदीप की उत्कृष्ट उपलब्धि और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी इस सफलता से वेट वर्सिटी की खेल क्षेत्र में प्रतिष्ठा और मजबूत हुई है। छात्र कल्याण निदेशक आर एस औलख ने कहा कि पढ़ाई और खेल के बीच संतुलन बनाना बेहद महत्वपूर्ण है और अरशदीप ने इस दिशा में उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित