लखनऊ , अप्रैल 2 -- यूपीडेस्को ने वी विन प्रा. लिमिटेड कंपनी के कर्मचारियों की शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रकरण को गंभीर मानते हुए एमडी नेहा जैन ने कंपनी को कर्मचारियों का वेतन और अन्य सुविधाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जारी नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एक महत्वपूर्ण जनसेवा परियोजना है, जिसके संचालन में किसी भी प्रकार की बाधा या लापरवाही स्वीकार्य नहीं है।
यूपीडेस्को ने एजेंसी को निर्देशित किया है कि हेल्पलाइन सेवाओं का संचालन पूरी क्षमता और गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित