नयी दिल्ली , मार्च 31 -- केंद्र सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी वीर विक्रम सिंह यादव को मंगलवार को नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) का नया महानिदेशक नियुक्त किया। ओडिशा कैडर के 1996 बैच के आईएएस अधिकारी श्री यादव इससे पहले पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के तौर पर नियुक्त थे।
वह मध्य प्रदेश कैडर के 1996 बैच के अधिकारी फैज अहमद किदवई की जगह लेंगे, जिन्हें कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित