नयी दिल्ली , दिसंबर 26 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा शुक्रवार को यहां गुरुद्वारा शीश गंज साहिब पहुंचे और सत्संग में भाग लिया।

श्री नड्डा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि वीर बाल दिवस' के अवसर पर आज नयी दिल्ली स्थित गुरुद्वारा शीश गंज साहिब में मत्था टेका एवं सत्संग का आशीष प्राप्त किया।

उन्होंने कहा कि इस अवसर पर गुरु श्री गोबिन्द सिंह जी महाराज के चार साहिबजादों- बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह की पावन स्मृतियों को नमन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित