भीलवाड़ा , फरवरी 28 -- राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के करेड़ा थाना क्षेत्र में विषाक्त पदार्थ के सेवन से एक विवाहित महिला की मौत हाे गयी।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि ममता (26) सात महीने से अपने पीहर शिवपुर में रह रही थी। शुक्रवार सुबह ममता ने अज्ञात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गयी। परिजन उसे तुरंत राजसमंद जिले के भीम ले गये, जहां से उसे ब्यावर और फिर गंभीर हालत में भीलवाड़ा जिला अस्पताल भेजा गया। भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान शुक्रवार रात रात ममता ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलने पर शनिवार सुबह पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों की उपस्थिति में पोस्टमार्टम करवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित