रांची , अप्रैल 30 -- विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत की बैठक शक्तिआश्रम, प्रांत कार्यालय किशोरगंज रांची में संपन्न हुई।

बैठक में विगत दिनों संपन्न रामोत्सव, हनुमान जन्मोत्सव, अंबेडकर जयंती एवं सीता नवमी के कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। सेवा विभाग के माध्यम से विभिन्न जिलों में चलने वाले सिलाई प्रशिक्षण केंद्र एवं संस्कार केंद्रों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया गया साथ ही गर्मी को ध्यान में रखते हुए सभी जिलों में पनशाला खोलने का निर्णय लिया गया। सभी प्रखंड समितियों द्वारा नियमित सत्संग एवं मिलन केंद्र चलाने पर जोर दिया गया।

वहीं बैठक में मई- जून माह में होने वाले परिषद शिक्षा वर्ग, बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण वर्ग एवं मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी प्रशिक्षण वर्ग की व्यवस्था एवं संचालन के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दी गई तथा इसे सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रांत में सभी जिलों की जिला बैठक 9 और 10 मई को तथा प्रखंडों की बैठक 17 मई तक पूर्ण करने का निर्णय लिया।

इस बैठक में क्षेत्र मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, क्षेत्र धर्माचार्य संपर्क प्रमुख वीरेंद्र विमल प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत सह मंत्री रामनरेश सिंह एवं मनोज पोद्दार, प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो, प्रांत मातृशक्ति सहप्रमुख शशि शर्मा, अनिमा पांडे ,दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका कीर्ति गौरव, प्रांत धर्माचार्य संपर्क प्रमुख युगल किशोर प्रसाद, प्रांत सेवा सहप्रमुख अशोक अग्रवाल, विनय कुमार, प्रांत सत्संग सहप्रमुख गणेश शंकर विद्यार्थी, पलामू विभाग मंत्री महेंद्र नाथ , संतोषी देवी, देवीलाल मुर्मू ,जगदीश मंडल ,कौलेश्वर टुडू, कुलदीप सिंह, संतोष प्रसाद यादव सहित सभी विभागों के संगठन मंत्री उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित