जयपुर 05,अप्रैल (वार्ता) बाबा जयगुरुदेव महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी सन्तबाबा उमाकान्त महाराज ने युद्ध किसी भी समस्या का हल नहीं बताते हुए कहा है किपश्चिम एशिया में युद्ध के मद्देनजर विश्व में शांति का माहौल बनाने के लिए बड़े देशों को बैठक एवं गोष्ठी का आयोजन करना चाहिए।

बाबा उमाकांत रविवार को जयपुर के ठिकरिया में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि युद्ध किसी भी समस्या का हल नहीं है और विश्व के जितने भी बड़े देश हैं, वो सब बैठ कर एक बैठक एवं गोष्ठी करें, जिससे पूरे विश्व में शांति का माहौल बन जाए।

उन्होंने कहा कि हथियार बनाना बंद करके छोटे-छोटे देशों को गोद लेकर उनका विकास करना चाहिए। इससे उनका नाम ज्यादा हो होगा।

उन्होंने कहा कि लोग दया से अलग हो रहे हैं और इस कारण माहौल खराब हो रहा है। दया नहीं होने से धर्म का मूल नहीं रहता और कर्म खराब हो जाते है तथा कर्मों की सजा मिलती है। इसीलिए जीवों पर दया करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हर तरफ से आदमी निराश होता है, तब भगवान को याद करता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित