नयी दिल्ली , मार्च 22 -- विश्व जल दिवस पर रविवार को यहां इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में 'वॉटर, नेचर, प्रोग्रेस: सॉल्यूशंस फॉर ए न्यू इंडिया' पुस्तक का विमोचन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। हार्पर कालिंस इंडिया द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक को लिखने में परमेश्वरन अय्यर, अरुनाभा घोष और रिचर्ड डालमिया ने योगदान दिया है।

इस अवसर पर श्री मिश्रा ने कहा कि भारत जब 'विकसित भारत 2047' की ओर बढ़ रहा है, तब जल प्रबंधन बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने कहा कि कृषि, शहरी जीवन, ऊर्जा सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने में पानी की बड़ी भूमिका है। उन्होंने बताया कि यह पुस्तक नीति, अर्थशास्त्र और व्यावहारिक अनुभवों को जोड़ते हुए एक मजबूत ढांचा प्रस्तुत करती है, जिससे जल से जुड़ी समस्याओं का समाधान खोजा जा सकता है। इस पुस्तक में बताया कि भारत के पास दुनिया के केवल चार प्रतिशत मीठे पानी के संसाधन हैं, जबकि यहां 18 प्रतिशत आबादी रहती है। ऐसे में जल संसाधनों का सही प्रबंधन बेहद जरूरी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित