नयी दिल्ली , मई 01 -- भारतीय रक्षा लेखा सेवा के 1990 बैच के अधिकारी विश्वजीत सहाय ने शुक्रवार को यहां रक्षा मंत्रालय में सचिव (रक्षा वित्त) का पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वह रक्षा लेखा महानियंत्रक के रूप में कार्यरत थे।
रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस कॉलेज के पूर्व छात्र और विधि स्नातक श्री सहाय को रक्षा वित्त और लोक प्रशासन में तीन दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है।
अपने विशिष्ट करियर के दौरान उन्होंने सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है, जिनमें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार, भारी उद्योग विभाग में संयुक्त सचिव, रक्षा मंत्रालय में वित्त प्रबंधक (अधिग्रहण प्रकोष्ठ) तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में निदेशक शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित