नयी दिल्ली , मई 03 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने विवेक विहार में विस्फोट तथा आग लगने की घटना में कई लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है और जख्मी हुए लोगों के शीध्र स्वस्थ होने की कामना की है।

श्री सचदेवा रविवार को सुबह लगभग 10 बजे केन्द्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, स्थानीय विधायक संजय गोयल, पार्षद पंकज लूथरा और शाहदरा जिला के भाजपा अध्यक्ष दीपक गाबा के साथ पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

श्री सचदेवा ने इसके बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि कल देर रात लगभग 3.45 बजे विवेक विहार के बी ब्लाक में ए.सी. यूनिट में विस्फोट होने और आग लगने की वजह से नौ लोगों की मृत्यु हो गयी। उन्होंने पीड़ित परिवारों के हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित