नयी दिल्ली , मई 03 -- केंद्रीय राज्यमंत्री एवं पूर्वी दिल्ली से सांसद हर्ष मल्होत्रा ने विवेक विहार अग्निकांड की घटना पर दुख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
श्री मल्होत्रा रविवार को दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधवाया। श्री मल्होत्रा जख्मी लोगों का हाल जानने के लिए जी.टी.बी. अस्पताल पहुंचे और डाक्टरों से बात करके उन्हें ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित