नयी दिल्ली , अप्रैल 01 -- विमान ईंधन पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क 50 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का प्रस्ताव बुधवार को राज्यसभा में पारित हो गया।
वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने प्रश्नकाल के बाद सदन में प्रस्ताव रखा कि इस संबंध में 26 मार्च 2026 को जारी अधिसूचना को मंजूरी प्रदान की जाये। सदन ने ध्वनिमत से प्रस्ताव को पारित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित