मुंबई , अप्रैल 27 -- विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' से मनोज बाजपेयी का कैरेक्टर पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में, मनोज बाजपेयी के जन्मदिन के मौके पर एक दिलचस्प पोस्टर के साथ फिल्म के टाइटल का खुलासा किया गया था। अब, फिल्म के नए पोस्टर्स रिलीज कर दिए गए हैं, जो एक बड़ा खुलासा करते हैं।
'गवर्नर' के नए पोस्टर्स ने स्टार कास्ट का खुलासा कर दिया है, जिसमें मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा नजर आएंगे। जहां अलग-अलग पोस्टर्स नेशनल अवार्ड विनर एक्टर मनोज बाजपेयी के अलग-अलग शेड्स दिखाते हैं, वहीं ये पोस्टर्स पर्दे पर दिखने वाले जबरदस्त ड्रामा के बारे में भी बहुत कुछ बयां करते हैं।
कास्ट के चेहरे सामने आने के अलावा, पोस्टर्स में कुछ दमदार टैगलाइन्स भी दी गई हैं जैसे- "अब बारी मेरी है", " आई विल नॉट लेट इंडिया फेल", और "इंडिया इज ऑन द वर्ज ऑफ बैंकरअप्ट्सी, ही सौ ईट कमिंग।" ये सभी भारत के आर्थिक संकट के एक मुश्किल दौर की ओर इशारा करते हैं। अब यह देखने के लिए उत्साह चरम पर है कि फिल्म में मनोज बाजपेयी किस तरह का किरदार निभाएंगे।यह एक युद्ध था। इसमें कोई सेना नहीं थी। बस एक आदमी... जिसने देश को गिरने से बचाने की ठान ली थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित