नयी दिल्ली , अप्रैल 17 -- विधायिका में महिलाओं के आरक्षण से जुड़ा 131वां सविधान संशोधन विधेयक शुक्रवार को लोकसभा में पारित नहीं होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण के पूरी तरह से पक्ष में है लेकिन सरकार इस विधेयक के माध्यम से देश का निर्वाचक ढांचा बदलना चाहती थी इसलिए इसका विरोध किया गया।
लाेकसभा में विपक्ष के नेता श्री गांधी ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उनकी पार्टी और पूरा विपक्ष विधायिका में महिलाओं को आरक्षण दिए जाने के पक्ष में है । उन्होंने कहा " मैं प्रधानमंत्री जी से कहना चाहता हूं कि वह 2023 के महिला आरक्षण विधेयक काे आज लागू करने के लिए लाएं ताे विपक्ष उनका पूरा साथ देगा।"श्री गांधी ने कहा कि दरअसल सरकार महिला आरक्षण की आड़ में देश का निर्वाचक ढांचा बदलना चाहती थी इसलिये विपक्ष ने इस संविधान संशोधन विधेयक का विरोध किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित