नयी दिल्ली , फरवरी 10 -- लोकसभा में मंगलवार को विपक्ष के भारी हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी गयी।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य अपने स्थान पर खड़े होकर हंगामा करने लगे। पीठासीन अधिकारी पी सी मोहन ने हंगामे के बीच प्रश्नकाल शुरू कराने की कोशिश की और समाजवादी पार्टी की इकरा चौधरी का नाम प्रश्न पूछने के लिए पुकारा।

सुश्री चौधरी भारी हंगामे के बीच सवाल पूछने लगी तभी हंगामा और तेज हो गया जिसके कारण सदन को एक मिनट बाद ही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित