कोच्चि , मार्च 30 -- केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने सोमवार को मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को खुली चुनौती दी। उन्होंने उन आरोपों पर स्पष्ट जवाब मांगा है जिनमें कहा गया है कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) को सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) का समर्थन मिल रहा है।
श्री सतीशन ने आरोप लगाया कि केरल में माकपा और एसडीपीआई के बीच राजनीतिक समझ बनी हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को बिना किसी लाग-लपेट के यह बताना चाहिए कि क्या उनकी पार्टी मौजूदा विधानसभा चुनाव में इस तरह का समर्थन स्वीकार कर रही है।
यह कहते हुए कि माकपा नेताओं ने इन आरोपों का स्पष्ट रूप से खंडन नहीं किया है श्री सतीशन ने इस गंभीर राजनीतिक मुद्दे पर पार्टी की चुप्पी पर सवाल उठाये। उन्होंने तर्क दिया कि खंडन न करना केवल गुप्त समझौते के संदेह को और पुख्ता करता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित