शाहजहांपुर , फरवरी 7 -- भाजपा संगठन के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने कहा कि विपक्ष की सरकारों और भाजपा सरकार के कार्यशैली में स्पष्ट अंतर है तथा केंद्रीय बजट आम नागरिकों के हित में तैयार किया गया है।
शनिवार को सहकारी बैंक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में श्री शाक्य ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि इसमें बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने, युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने इसे जनहितकारी बजट बताया।
उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन का दायित्व केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। उनके अनुसार यह बजट आम नागरिकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित