नयी दिल्ली , दिसंबर 04 -- विपक्षी इंडिया गठबंधन के सांसदों ने संसद भवन परिसर में मकर द्वार के बाहर गुरुवार को वायु प्रदूषण की समस्या को लेकर प्रदर्शन करते हुए इस पर चर्चा करने की मांग की।
सांसदों ने हाथों में बैनर तथा तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। वे नारे लगाते हुए वायु प्रदूषण की समस्या पर संसद में चर्चा करने की मांग कर रहे थे।
गौरतलब है कि विपक्षी सांसद दिल्ली में बढ़ रही वायु प्रदूषण की समस्या को लेकर शीतकालीन सत्र में संसद में चर्चा करने के लगातार मांग कर रहे हैं। सदस्यों ने कई बार सदन में भी इस मुद्दे को उठाने का प्रयास किया और इसको लेकर स्थगन प्रस्ताव का नोटिस भी लगातार लोकसभा अध्यक्ष को दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित