मुंबई , अप्रैल 3 -- महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में प्लास्टिक उद्योग के एक बेहद जरूरी घटक 'पॉलीविनाइल क्लोराइड' या पीवीसी उद्योग का दुनिया का सबसे बड़ा शिखर सम्मेलन और प्रदर्शनी 'विनाइल इंडिया 2026' का 13वां संस्करण आगामी 9 और 10 अप्रैल को आयोजित किया जायेगा।
दो दिवसीय इस वैश्विक आयोजन में 20 देशों के 530 से अधिक संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाले 1,200 से ज्यादा प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। यह सम्मेलन वैश्विक पीवीसी वैल्यू चेन से जुड़े हितधारकों के लिए सबसे प्रभावशाली मंचों में से एक माना जाता है।
भारत वर्तमान में वैश्विक पीवीसी मांग करने वाले देश के रूप में उभर रहा है। बुनियादी ढांचे के विकास, सिंचाई, जल आपूर्ति परियोजनाओं, आवास विस्तार और औद्योगिक विकास के चलते घरेलू पीवीसी बाजार में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित