कुशीनगर , दिसम्बर 5 -- उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति पांच दिसंबर को देवरिया पहुंचेगी। समिति का नेतृत्व सभापति किरण पाल कश्यप करेंगे।
समिति द्वारा छह दिसंबर को देवरिया एवं कुशीनगर के अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार देवरिया में प्रातः 11:00 बजे महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा बैठक करेगी। इस दौरान विधानमंडल के सदस्यों द्वारा प्रेषित पत्रों पर विभिन्न विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की प्रगति, योजनाओं की स्थिति तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित