देवरिया, फरवरी 19 -- मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा 17 फरवरी को लखनऊ में आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम के दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार उत्तर प्रदेश के देवरिया में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष शांतिपूर्ण बैठ कर कांग्रेसियों ने अपना विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत लखनऊ में विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस द्वारा लाठी चार्ज करके इसे रोकने की कोशिश की गई जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता घायल हो गए।
उन्होंने इसे भाजपा सरकार का दमनकारी कृत्य बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने आगे कहा कि मनरेगा श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिये पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित