पटना , मार्च 23 -- िहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने समस्त प्रदेशवासियों, देशवासियों एवं विश्वभर में बसे बिहारवासियों को लोक आस्था के महापर्व छठ की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

श्री कुमार ने कहा कि यह महापर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है। आस्था, तप और सूर्य उपासना को समर्पित महापर्व चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। भगवान सूर्य की उपासना को समर्पित छठ महापर्व केवल एक पूजा-अनुष्ठान नहीं, अपितु यह साधना, तप, त्याग, सदाचार और आत्मानुशासन का अद्वितीय संगम है। यह पर्व हमें मन की पवित्रता, आत्मिक शुद्धि तथा जीवन में सर्वत्र स्वच्छता एवं निर्मलता बनाए रखने की गहरी प्रेरणा देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित