मुंबई , मई 01 -- देश का विदेशी मुद्रा भंडार 24 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 4.82 अरब डॉलर घटकर 698.487 अरब डॉलर रह गया।

लगातार तीन सप्ताह बढ़ने के बाद विदेशी मुद्रा का देश का भंडार कम हुआ है। गत 17 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में यह 2.362 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 703.308 अरब डॉलर पर रहा था। विदेशी मुद्रा भंडार में मुख्य घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण भंडार हैं।

रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि 24 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.841 अरब डॉलर घटकर 554.622 अरब डॉलर रह गया। इसमें अमेरिकी डॉलर के अलावा ब्रितानी पाउंड, जापानी येन और यूरो को शामिल किया जाता है। इनके मूल्य का आंकलन डॉलर की तुलना में इनकी संदर्भ दर के आधार पर होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित