मुंबई , जनवरी 23 -- विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण भंडार में तेज वृद्धि के कारण देश का विदेशी मुद्रा भंडार 16 जनवरी को समाप्त सप्ताह में 14.167 अरब डॉलर बढ़कर 17 अक्टूबर 2025 के बाद के उच्चतम स्तर 701.36 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा के देश के भंडार का यह 07 मार्च 2025 के बाद का उच्चतम स्तर है।
आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 9.652 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और इसका स्तर 560.518 अरब डॉलर दर्ज किया। इसमें अमेरिकी डॉलर के अलावा यूरो, जापानी येन और ब्रितानी पाउंड भी शामिल हैं जिनका मूल्य डॉलर की तुलना में उनके संदर्भ दर के आधार पर तय होता है।
स्वर्ण भंडार भी 4.623 अरब डॉलर की वृद्धि के साथ 117.454 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित