मुंबई , मार्च 15 -- विदेशी मुद्रा भंडार में 06 मार्च को समाप्त सप्ताह 11.683 अरब डॉलर की गिरावट रही और सप्ताहांत पर यह 716.81 अरब डॉलर रहा।

रिजर्व बैंक द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 9.88 अरब डॉलर बढ़कर 563.245 अरब रुपये रह गयी। इसमें अमेरिकी डॉलर के अलावा जापानी येन, ब्रितानी पाउंड और यूरो शामिल हैं जिनके मूल्य का निर्धारण डॉलर के मुकाबले उनके संदर्भ दर से होता है।

स्वर्ण भंडार में 1.612 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज की गयी और यह 06 मार्च को 130.017 अरब डॉलर रहा।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 4.5 करोड़ डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 14.6 करोड़ डॉलर घटकर क्रमशः 4.828 अरब डॉलर और 18.72 अरब डॉलर पर रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित