नागपुर , फरवरी 01 -- अमन मोखाड़े (83) और दानिश मालेवर (54) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत विदर्भ ने रविवार को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप ए मुकाबले के चौथे दिन उत्तर प्रदेश को चार विकेट से हराया।
आज यहां विदर्भ ने कल 91 रन पर चार विकेट से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में 173 के स्कोर पर अमन मोखाड़े के रुप में विदर्भ का पांचवां विकेट गिरा। उन्हें शिवम शर्मा ने आर्यन के हाथों कैच आउट कराया। अमन मोखाड़े ने 150 गेंदों में 10 चौके लगाते हुए 83 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। मुकाबला जीतने के बेहद करीब विदर्भ को ध्रुव जुरेल ने दानिश मालेवर को विकेटकीपर आदित्य शर्मा के हाथों कैच आउट करा दिया। इसी ओवर की दूसरी गेंद पर नचिकेत भूटे ने छक्का लगाकर विदर्भ को चार विकेट से जीत दिला दी।
उत्तर प्रदेश के लिए शिवम शर्मा ने चार विकेट लिये। कार्तिक त्यागी ध्रुव जुरेल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित