भोपाल , मार्च 19 -- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज गुड़ी पड़वा के अवसर पर कोटि सूर्य उपासना कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने सभी को सृष्टि के आरंभ दिवस, विक्रम संवत् 2083 के आरंभ, गुड़ी पड़वा सहित आज मनाये जा रहे सभी पर्वों की बधाई और मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने कोटि सूर्य उपासना कार्यक्रम का शुभारम्भ कर धर्म ध्वजा भी लगाई।
इस अवसर पर डॉ यादव ने कहा कि विभिन्न घटनाओं से विक्रमादित्य आज भी करोड़ों लोगों के मन में जीवित हैं। कई और देशों में भी विक्रमादित्य के समय की घटनाओं के रिकॉर्ड मिलते हैं।
उन्होंने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य के काल के सिक्कों, साहित्य और फेलोशिप की दिशा में सरकार काम कर रही है। सम्राट विक्रमादित्य की गौरवशाली विरासत को सहेजने और लोगों को उससे जोड़ने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित