लखनऊ , फरवरी 01 -- उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने केंद्रीय बजट 2026-27 को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के विजन को सशक्त आधार देते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ज्ञान, नवाचार, कौशल और उद्यमिता पर केंद्रित दूरदर्शी बजट प्रस्तुत किया है।
उपाध्याय ने कहा कि 'शिक्षा से रोजगार और उद्यम तक' उच्च-शक्ति स्थायी समिति का प्रस्ताव युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप तैयार करेगा। एवीजीसी, डिजाइन और आयुष संस्थानों, संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवर शिक्षा के उन्नयन तथा कंटेंट क्रिएटर लैब से नवाचार आधारित शिक्षा को नई दिशा मिलेगी। पांच विश्वविद्यालय टाउनशिप, प्रत्येक जिले में छात्राओं के लिए छात्रावास और आधुनिक शैक्षणिक अवसंरचना से उच्च शिक्षा का ढांचा मजबूत होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित