सुलतानपुर , फरवरी 10 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने मंगलवार को यहाँ बीवी जी राम जी और केन्द्रीय बजट को लेकर किसानों से संवाद किया और कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को बजट पूरा करेगा।

श्री चौधरी ने विकसित भारत के विजन,बीवी जी राम जी और केन्द्रीय बजट पर लोगों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए 2 लाख 73 हजार 108 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है.वही वीबी-जी राम जी के लिए 95.600 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।सरकार ने इस बजट में गांव और किसानों के लिए खास ध्यान दिया है।

उन्होंने कहा केन्द्रीय बजट व जी राम जी योजना से गांव विकसित व आत्मनिर्भर होंगे वही किसानों के जीवन में खुशहाली आयेगी। जी राम जी योजना में श्रमिकों को 100 की जगह 125 दिन का काम मिलेगा। इसमें काम न मिलने पर श्रमिकों को बेरोज़गारी भत्ता दिया जाएगा। उन्होंने कहाकि ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्रालय का यूसम्मिलित बजट 4.35 लाख करोड़ से अधिक हों गया है। यह बजट विकसित, स्वावलंबी और रोजगारयुक्त गांव बनाने में मजबूती देगा।पशुधन के माध्यम से भी गांवों में समृद्धि आयेगी।

किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री बृजनंदन सिंह के संचालन में कि.मो.के क्षेत्रीय अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी ने स्वागत भाषण दिया व किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरूण जायसवाल ने सभी का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।इस मौके पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा, पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य घनश्याम चौहान,विजय त्रिपाठी, संदीप सिंह,सतीश सिंह, बृजेश सिंह,संदीप मिश्रा,सुनील वर्मा, राकेश मिश्रा,राजेन्द्र तिवारी टाडा, मुकेश तिवारी समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित