कोटा , फरवरी 01 -- राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट को आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य हासिल करने और विकसित भारत का निर्माण करने वाला बजट बताया है।
श्री दिलावर ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि केन्द्र सरकार ने सभी वर्गों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से यह बजट बनाया है जिसमें गरीब, वंचित और शोषितों पर विशेष ध्यान दिया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए प्रत्येक जिले में गर्ल्स छात्रावास की स्थापना, तीन नये आयुर्वेदिक एम्स स्थापित करने की घोषणा की है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओ के लिए श्री मार्ट स्थापित किये जायेंगे! लखपति दीदी का दायरा बढ़ाया जायेगा। 'खेल क्षेत्र रोजगार, स्किलिंग और नौकरी के कई मौके देता है. खेलो इंडिया प्रोग्राम के जरिए खेल प्रतिभाओं को सिस्टमैटिक तरीके से बढ़ावा देने की शुरुआत की गई है, इसे आगे बढ़ाते हुए, खेलो इंडिया मिशन शुरू करने की घोषणा की गई है। मोटर यान दुर्घटना दवा की राशि को भी कर मुक्त किया गया है।
उन्होंने कहा कि इसमें चमड़े के उत्पाद, कपड़ा का निर्यात, माइक्रोवेव, सोलर एनर्जी से संबंधित चीजें और कैंसर की दवाएं सस्ती हुई हैं। इतना ही नही, बजट में केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने एमएसएमई, हाई-स्पीड रेल, बायोफार्मा, सेमीकंडक्टर, आयुष संस्थान और मेडिकल टूरिज्म हब्स जैसे कई बड़े क्षेत्रीय और रणनीतिक निवेश की घोषणाएं की गई हैं। किसानों के लिए बहुभाषी एआई टूल और छोटे टैक्सपेयर्स के लिए ऑटोमेटेड प्रक्रिया लागू की जाएगी। बजट में खादी और हस्तशिल्प को समर्थन देने के लिए महात्मा गांधी ग्राम समाज की पहल शुरू करने का प्रस्ताव है। सरकार वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी खेल सामग्री को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष पहल भी शुरू करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित