भुवनेश्वर , दिसंबर 13 -- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 'पूर्वोदय' योजना को विकसित भारत का इंजन बताते हुए कहा कि इस पहल के विजन को हकीकत में बदलने के लिये एकजुट होकर काम करने की ज़रूरत है।
उन्होंने एक वीडियो संदेश के ज़रिए "पूर्वोदय विजन 2025" अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य पूर्वी भारत को एक विकसित राष्ट्र के प्रमुख विकास इंजन में बदलना है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2024 में भी इस क्षेत्र के व्यापक विकास में तेज़ी लाने के लिए पूर्वोदय पहल पर विशेष ज़ोर दिया गया है।
श्री प्रधान ने कहा कि इस विजन को हकीकत में बदलने के लिए क्षेत्र की अपार क्षमता का पूरी तरह से इस्तेमाल करने के लिए एकजुट होकर काम करने की ज़रूरत है। उन्होंने विदेश मंत्रालय, भारतीय उद्योग परिसंघ और द एनर्जी फोरम द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सम्मेलन का स्वागत किया। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्वोदय विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित