नयी दिल्ली, जनवरी 13 -- दो दिवसीय स्टेयर्स विंटर स्विमिंग चैंपियनशिप का आयोजन 17 से 18 जनवरी तक स्पोर्ट्स स्कूल सिविल लाइन लुडलो कैटल नई दिल्ली पर किया जाएगा।

स्विमिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के उपाध्यक्ष व मेंटर राजकुमार के अनुसार चैंपियनशिप में ग्रुप एक से लेकर ग्रुप पांच तक के लड़के लड़कियां स्विमर भाग लेंगे। चैंपियनशिप में फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक, बटरफ्लाई , आई एम मेडले तथा फ्री स्टाइल रिले स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि नेशनल स्पोर्ट्स प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन का मुख्य उद्देश्य ग्रास रूट के स्विमर्स को बेहतरीन सुविधा और आगे बढ़ाना है। चैंपियनशिप स्विमिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के नियमों के तहत आयोजित की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित