नयी दिल्ली , मार्च 12 -- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग ने अपनी प्रतिष्ठित वार्षिक संदर्भ पुस्तक 'भारत 2026' का संस्करण अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों भाषाओं में जारी कर दिया। पुस्तक का विमोचन प्रकाशन विभाग के प्रधान महानिदेशक भूपेंद्र कैन्थोला ने किया।
इस वर्ष का संस्करण डिजाइन और प्रस्तुति के लिहाज से बेहद खास है। अलग-अलग अध्यायों को अलग रंगों के साथ प्रस्तुत किया गया है, जिससे इसे पढ़ना और समझना अधिक आसान हो गया है। पुस्तक में रंगीन फोटो, सारणी (इंग्राफिक्स) और नवीनतम व प्रमाणिक आंकड़े भी शामिल किये गये हैं। पुस्तक की कीमत पिछले वर्ष जितनी रखी गयी है ताकि यह अधिक से अधिक पाठकों तक यह पहुंच सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित