बारां , मार्च 06 -- राजस्थान में बारां जिला परिवहन कार्यालय में इन दिनों भार वाहनों से वार्षिक कर जमा करने की कार्रवाई की जा रही है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि भारी वाहनों (ट्रक, डम्पर, टिप्पर) के स्वामियों से यह कर 15 मार्च से पहले जमा कराने को कहा गया है। नियत तिथि तक कर जमा नहीं कराने पर भार वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।

जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा ने बताया कि जिले में करीब 1337 भार वाहन पंजीकृत हैं। प्रत्येक वर्ष मार्च में भार वाहन मालिकों को कर जमा करवाना होता है। सभी भार वाहन मालिकों को चेतावनी दे दी गयी है कि वे अपना कर 15 मार्च से पहले जमा करायें। कर जमा नहीं कराने पर भार वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित