वाराणसी , अप्रैल 19 -- वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर इलाके में रविवार को हड़कंप मच गया, जब सन फ्लॉवर एकेडमी के पास स्थित एक मकान पर विशेष अभियान समूह (एसओजी-2) ने अचानक छापा मारा।
सूत्रों के अनुसार, दीपक सिंह के घर पर लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां चल रही थीं। सूचना पर कमिश्नरेट की एसओजी-2 टीम ने अचानक दबिश देकर देह व्यापार का अड्डा उजागर किया।
मौके से 4 युवकों और 2 युवतियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को वहां से शक्तिवर्धक दवाइयां भी बरामद हुई हैं।
इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और आसपास के लोग हैरान हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित