वाराणसी , मार्च 20 -- वाराणसी में शुक्रवार सुबह मौसम में अचानक बदलाव के साथ तेज हवाएं और रुक-रुक कर बारिश हुई, जिससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है।
जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने बताया कि बेमौसम वर्षा से जिन किसानों की फसल क्षतिग्रस्त हुई है और जिन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराया है, वे 72 घंटे के भीतर टोल-फ्री नंबर 14447 पर सूचना दर्ज कराएं।
उन्होंने कहा कि यदि टोल-फ्री नंबर पर सूचना देने में कठिनाई हो, तो किसान जिला कृषि अधिकारी या उप कृषि निदेशक कार्यालय में लिखित सूचना दे सकते हैं, ताकि बीमा कंपनी के माध्यम से नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिलाई जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित