वाराणसी , अप्रैल 11 -- काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के चिकित्सा विज्ञान संस्थान (आईएमएस) परिसर स्थित एक गोदाम में शनिवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोदाम में रंग-रोगन संबंधी सामग्री तथा अन्य सामान रखा हुआ था। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है। आग की सूचना मिलते ही आसपास संचालित कक्षाओं में मौजूद छात्रों को तत्काल बाहर निकाल लिया गया तथा प्रभावित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी एहतियातन बंद कर दी गई।

उन्होने बताया कि घटना में गोदाम में रखे कुछ सामान के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। सूचना मिलने पर आईएमएस निदेशक सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। आग पर नियंत्रण के बाद परिसर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित