वाराणसी , अप्रैल 10 -- उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने शुक्रवार को मंडुआडीह पावर हाउस के पास से जेई नवनीत कुमार और लाइनमैन लक्ष्मण कुमार को 20 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा।
ककरमत्ता निवासी शुभम श्रीवास्तव ने एंटी करप्शन टीम को शिकायत की थी। सूत्रों के अनुसार, शुभम श्रीवास्तव ने आरोप लगाया था कि झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर उनसे 20 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने पूरा जाल बिछाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित