वाराणसी , अप्रैल 11 -- उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जिले में शनिवार को मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के लच्छापुर गांव में देवर ने भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी देवर अजीत पटेल को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूनम पटेल का उसके देवर अजीत पटेल से किसी बात को लेकर सुबह विवाद हो गया था। विवाद बढ़ता बढ़ता मारपीट में बदल गया। गुस्से में अजीत पटेल ने कुल्हाड़ी से पूनम पटेल पर कई वार कर दिया। पूनम काफी देर तक मौके पर तड़पती रही। मृतका का पति सुजीत कुमार वाराणसी में ही रेलवे में चतुर्थ श्रेणी में कार्यरत कर्मचारी बताया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित