वाराणसी , अप्रैल 23 -- उत्तर प्रदेश में वाराणसी जिले के जैतपुरा थाना क्षेत्र स्थित सरैया इलाके में गुरुवार को झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं, लेकिन रास्ता संकरा होने के कारण दमकल की गाड़ियां घटनास्थल से दूर ही रुक गईं। अंततः स्थानीय निवासियों के सहयोग से दमकलकर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित