वाराणसी , मार्च 13 -- पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर भारतीय रसोई पर भी दिखने लगा है। काशी में होटल, रेस्तरां और स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को कमर्शियल सिलेंडर और घरेलू एलपीजी मिलने में कठिनाई हो रही है, जिसके कारण लोग गैस एजेंसियों और गोदामों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
हालांकि, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने स्पष्ट किया है कि जनपद में घरेलू एलपीजी के स्टॉक में कोई कमी नहीं है और घरेलू उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि व्यवस्था के अनुसार, एक सिलेंडर लेने के 25 दिनों के भीतर दोबारा बुकिंग या रिफिल नहीं कराया जा सकेगा। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि लोग पैनिक होकर गैस का अनावश्यक स्टॉक न करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित