वाराणसी , जनवरी 20 -- उत्तर प्रदेश में वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर में मधुबन लॉन के पास सोमवार रात एक ऑटो चालक की पेपर काटने वाले ब्लेड से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने कुछ ही देर में पास की मिठाई की दुकान में छिपे आरोपी विवेक यादव को गिरफ्तार कर लिया।
अपर पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) सरवणन टी. ने बताया कि 112 नंबर पर स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पास की एक दुकान में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। ऑटो चालक की पहचान की जा रही है। जांच में सामने आया कि आरोपी सुंदरपुर नेवादा का ही निवासी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित