वाराणसी , दिसंबर 5 -- वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को इंडिगो की कई उड़ानों के निरस्त होने से अफरा-तफरी का माहौल रहा। इंक्वायरी काउंटर के बाहर यात्रियों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।
जानकारी के अनुसार दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, खजुराहो, कोलकाता समेत कई शहरों के लिए जाने वाली इंडिगो की कुल 22 उड़ानें आज निरस्त कर दी गई हैं। वाराणसी पहुंचे यात्री शमीम अहमद ने बताया कि वे चेन्नई से गुरुवार रात वाराणसी एयरपोर्ट पर उतरे थे, लेकिन उनका सामान अभी तक नहीं मिला। कल से एयरलाइन की ओर से बार-बार आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन शुक्रवार दोपहर तक भी कोई ठोस जवाब नहीं मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित