मुंबई , अप्रैल 06 -- यश राज फिल्म्स के स्ट्रीमिंग विंग वायआरएफ एंटरटेनमेंट ने भारत के शीर्ष कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट्स में से एक सौगता मुखर्जी को हेड ऑफ कंटेंट के रूप में नियुक्त किया है।

वायआरएफ एंटरटेनमेंट अब तक द रोमांटिक्स , द रेलवे मेन और मंडला मर्डर्स जैसे ग्लोबल हिट प्रोजेक्ट्स बना चुका है और अब फिल्मों और सीरीज के लिए सौरगाता को शामिल किया गया है। सौगता सीधे वायआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी को रिपोर्ट करेंगे।

वायआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी ने कहा, "मुझे बेहद खुशी है कि हम एक ऐसे क्रिएटिव थॉट लीडर का स्वागत कर रहे हैं, जिन्होंने लगातार इस बात की सीमाओं को आगे बढ़ाया है कि दर्शक कंटेंट से कैसे जुड़ते हैं और जो पिछले दो दशकों से ट्रांसफॉर्मेटिव बदलावों के अग्रणी रहे हैं। ऐसे समय में जब स्ट्रीमिंग स्थानीय और वैश्विक मनोरंजन परिदृश्य को नए सिरे से परिभाषित कर रही है, सौगता की क्रिएटिव समझ और स्ट्रैटेजिक स्पष्टता उन्हें वायआरएफ एंटरटेनमेंट के अगले चरण के लिए सबसे उपयुक्त बनाती है। एक कंपनी के रूप में, हम भारत को दुनिया के सामने पेश करने में विश्वास रखते हैं और मानते हैं कि अच्छी कहानियां भौगोलिक सीमाओं से परे होती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित