मधुबनी , मार्च 28 -- केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने शनिवार को कहा कि वस्त्र उद्योग देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ है और बिहार में इसके विकास की अपार संभावनाएं हैं।
उन्होंने कहा कि इस तरह की बड़ी परियोजनाएं रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ-साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाती हैं।
श्री सिंह ने आज बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा एवं सैयद शाहनवाज हुसैन के साथ मधुबनी जिले के पंडौल औद्योगिक क्षेत्र में संयुक्त रूप से फीता काटकर प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने वाली सावी ग्लोबल फैशन प्राइवेट लिमिटेड की अत्याधुनिक फैक्ट्री का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने सिंह ने विश्वास जताया कि इस तरह की इकाइयां स्थानीय युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार देकर पलायन को रोकने में मदद करेंगी।
सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित