ब्रिस्बेन , दिसंबर 05 -- ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क पाकिस्तान के दिग्गज वसीम अकरम का 414 विकेटों रिकार्ड तोड़कर टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे सफल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन गये है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की वेबसाइट के अनुसार, 35 साल के स्टार्क ने इंग्लैंड के खिलाफ 6/71 का शानदार स्पेल डाला, जिससे उनके टेस्ट विकेटों की संख्या 418 हो गई और इसके साथ उन्होंने दो दशक से कायम अकरम के 414 विकेट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस प्रदर्शन से स्टार्क टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे सफल बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन गए हैं।

वसीम ने सोशल मीडिया पर स्टार्क की तारीफ की और कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी के करियर में अभी और भी कई उपलब्धियां हासिल करना बाकी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित