वडोदरा , दिसंबर 16 -- पश्चिम रेलवे वलसाड - वेलांकन्नि के बीच स्पेशल ट्रेन चलाएगी।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा मंगलवार को यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से गुजरात के वलसाड से वेलांकन्नि स्टेशनों के बीच विशेष किराये पर एक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इस ट्रेन का विवरण इस प्रकार है।

ट्रेन संख्या 09047/09048 वलसाड - वेलांकन्नि स्पेशल [02 फेरे]: ट्रेन संख्या 09047 वलसाड-वेलांकन्नि स्पेशल वलसाड से शनिवार, 20 दिसंबर को 1745 बजे प्रस्थान करेगी तथा सोमवार को 0730 बजे वेलांकन्नि पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09048 वेलांकन्नि - वलसाड स्पेशल वेलांकन्नि से सोमवार, 22 दिसंबर को 2200 बजे प्रस्थान करेगी तथा बुधवार 1330 बजे वलसाड पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वापी, वसई रोड, कल्याण, लोनावला, पुणे, सोलापुर, कलबुरगि, वाडी, यादगिर, कृष्णा, रायचूर, मंत्रालयम रोड, अदोनि, गुंतकल, गूटी, ताडिपत्रि, यर्रगुंटला, कडप्पा, राजमपेटा, रेणिगुंटा, काटपाडी, तिरुवण्णामलै, विल्लुपुरम, कडलूर पोर्ट, चिदम्बरम, मयिलाडुतुरै, कारैक्काल, नागूर और नागप्पट्टिनम स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी-3 टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित