देहरादून , अप्रैल 16 -- उत्तराखंड की राजनीति में अपनी जमीन तलाश रहे राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) ने अब बड़े स्तर पर पैठ बनाने की तैयारी कर ली है। केंद्र सरकार में मंत्री और रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी आगामी दो मई को धर्मनगरी हरिद्वार के नारसन में एक विशाल रैली को संबोधित कर, इसकी शुरुआत करेंगे।

पार्टी के रालोद प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्टी का मुख्य लक्ष्य 2027 में होने वाले उत्तराखंड विधानसभा चुनाव हैं। उन्होंने दावा किया कि श्री चौधरी की यह रैली संगठन में नई जान फूंक देगा और आने वाले चुनावों में पार्टी एक निर्णायक भूमिका में नजर आएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी अध्यक्ष गुरुकुल नारसन स्थित हरजौली गांव में इस विशाल रैली को संबोधित करेंगे। राज्य में उनका यह पहला बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित