हरिद्वार, मार्च 22 -- उत्तराखंड हरिद्वार कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने राज्य की सर्वश्रेष्ठ कोतवाली का खिताब मिलने के उपलक्ष्य में मानवता का परिचय देते हुए स्वैच्छिक रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। आओ करें रक्तदान, किसी की बचेगी जान अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में पुलिसकर्मियों समेत आमजन ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर सहित कोतवाली में तैनात अधिकारी व कर्मचारियों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित